राजस्थान के बीकानेर में सीमा पार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के बीकानेर में सीमा पार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के बीकानेर में सीमा पार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: May 12, 2026 / 11:21 pm IST
Published Date: May 12, 2026 11:21 pm IST

जयपुर, 12 मई (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले में पुलिस ने ड्रोन के जरिए हथियार और हेरोइन की तस्करी करने वाले सीमा पार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सुखविंदर को पंजाब की फरीदकोट जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि पाकिस्तानी तस्करों ने 26 फरवरी 2026 को खाजूवाला क्षेत्र में भारतीय सीमा के भीतर एक ड्रोन भेजा था, जिसमें पांच पिस्तौल और 325 कारतूस थे।

उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ड्रोन सरसों के खेत में गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों ने खेप बरामद कर ली।

पुलिस ने बताया कि आरोपी जेल से ही पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था और पश्चिमी सीमा क्षेत्र में हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी का समन्वय कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि आरोपी से बरामद मोबाइल फोन में नेटवर्क से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं तथा मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। साथ ही स्थानीय सहयोगियों व सीमा पार संपर्कों का पता लगाने के प्रयास भी जारी हैं।

भाषा बाकोलिया खारी

खारी


लेखक के बारे में