लग्जरी वाहनों की तस्करी की जांच में सीमा शुल्क विभाग ने जयपुर के व्यक्ति को गिरफ़्तार किया

लग्जरी वाहनों की तस्करी की जांच में सीमा शुल्क विभाग ने जयपुर के व्यक्ति को गिरफ़्तार किया

लग्जरी वाहनों की तस्करी की जांच में सीमा शुल्क विभाग ने जयपुर के व्यक्ति को गिरफ़्तार किया
Modified Date: May 30, 2026 / 03:45 pm IST
Published Date: May 30, 2026 3:45 pm IST

कोच्चि, 30 मई (भाषा) सीमा शुल्क विभाग ने भूटान में बने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (एमयूवी) के भारत में अवैध आयात और पंजीकरण के मामले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नुमखोर’ के तहत 23 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जयपुर निवासी आरोपी यश ने इस मामले के मुख्य आरोपियों विश्वदीप दास और जैन मारवा के साथ कथित तौर पर मिलीभगत की थी। इन दोनों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी यश सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से संभावित खरीदारों को तस्करी के वाहनों की बिक्री में मदद करता था और विक्रेताओं तथा ग्राहकों के बीच मध्यस्थ के रूप में काम कर रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि यश तस्करी कर लाए गए ऐसे दो से अधिक वाहनों का पंजीकृत मालिक था। भूटान से भारत में एसयूवी की तस्करी में कथित संलिप्तता के आरोप में उसे 27 मई को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया।

बयान के अनुसार, इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सीमा शुल्क विभाग ने इससे पहले कथित मुख्य साजिशकर्ता विश्वदीप दास, कोझिकोड की कंपनी ‘एमएस रोडवे कार्स’ के साझेदार जैन मारवा, असम के बोंगाईगांव के जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) अधिकारी दीपक पोटावरी सहित चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के निष्कर्ष कार्रवाई और समन्वय के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ साझा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में