Abhishek Banerjee Latest Summoned: “मेरा गला भी काट दे, तो भी मैं झुकने वाला नहीं हूँ”.. भड़के अभिषेक बनर्जी ने आखिर क्यों दी सुवेंदु सरकार को ये चुनौती.. आप भी जानें विवाद की वजह

TMC Leader Abhishek Banerjee Latest summoned: सीआईडी समन पर अभिषेक बनर्जी का पलटवार, जांच एजेंसियों को चुनौती, पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज।

Abhishek Banerjee Latest Summoned: “मेरा गला भी काट दे, तो भी मैं झुकने वाला नहीं हूँ”.. भड़के अभिषेक बनर्जी ने आखिर क्यों दी सुवेंदु सरकार को ये चुनौती.. आप भी जानें विवाद की वजह

TMC Leader Abhishek Banerjee Latest summoned || Image- ANI News File

Modified Date: May 30, 2026 / 04:01 pm IST
Published Date: May 30, 2026 4:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को 1 जून को पूछताछ के लिए बुलाया।
  • हस्ताक्षर फर्जीवाड़े मामले को लेकर बंगाल की राजनीति गरमाई।
  • अभिषेक बोले, कई एजेंसियां लगा दें, फिर भी नहीं झुकूंगा।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को राज्य की सीआईडी ने 1 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। (Abhishek Banerjee Latest Summoned) यह समन उस मामले में जारी किया गया है, जिसमें आरोप है कि विधानसभा में विपक्ष के नेता के नामांकन से जुड़े एक पत्र में कुछ टीएमसी विधायकों के हस्ताक्षर फर्जी तरीके से किए गए थे। इस पत्र में शोभनदेब चट्टोपाध्याय को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष नॉमिनेट किए जाने की बात कही गई थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बता दें कि, अभिषेक बनर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे भी हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला उनके लिए नई मुश्किल बन सकता है। अभिषेक पर पहले से ही अवैध निर्माण से जुड़े एक अन्य मामले में जांच एजेंसियों के रडार पर हैं।

TMC ने बताया राजनीतिक बदले की कार्रवाई

इस मामले में 26 मई को पुलिस अभिषेक बनर्जी के घर भी पहुंची थी। इसके बाद टीएमसी नेताओं ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। (Abhishek Banerjee Latest summoned) पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं को निशाना बना रही है।

‘जितने एजेंसिया लगा लें, नहीं झुकेंगे’ : अभिषेक बनर्जी

मामले में दर्ज एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जांच एजेंसियां उनके खिलाफ जो करना चाहें, कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि पहले उनके पीछे केवल ईडी और सीबीआई थीं, लेकिन अब बंगाल पुलिस, कोलकाता पुलिस और कोलकाता नगर निगम भी जांच में शामिल हो गए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अभिषेक ने कहा कि उनके खिलाफ कई एजेंसियों को लगाकर उन्हें डराने और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी जांच एजेंसियां लगा दी जाएं, वह डरकर पीछे हटने वाले व्यक्ति नहीं हैं।(Abhishek Banerjee Latest summoned) फिलहाल सीआईडी इस पूरे मामले की जांच कर रही है और 1 जून को होने वाली पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं, टीएमसी और भाजपा के बीच इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

रक्षा सचिव ने सिंगापुर में ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ और नीदरलैंड के अधिकारियों से मुलाकात की

राबड़ी देवी ने अपना बंगला अन्य मंत्री को आवंटित किये जाने पर कहा, ‘मुझे बलपूर्वक हटाना होगा’

जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं सशस्त्र बल : जनरल उपेंद्र द्विवेदी

पूरी तरह आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है भारत का रक्षा क्षेत्र : राजनाथ सिंह

कोरबा में 35 लाख रूपए की लागत से साल बीज प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की योजना


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown