दिल्ली हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने 12.9 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया; एक व्यक्ति गिरफ्तार
दिल्ली हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने 12.9 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया; एक व्यक्ति गिरफ्तार
नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने 12.91 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया है जिसके बारे में संदेह है कि वह गांजा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अधिकारियों ने 31 मार्च को बैंकॉक से आने वाले एक यात्री को रोका और उसके सामान की एक्स-रे जांच की, जिसमें संदिग्ध सामग्री का संकेत मिला।
बयान में कहा गया है कि सामान की जांच करने पर उसमें 13 पॉलीथीन बैग मिले जिनमें हरे रंग का पदार्थ था, जिसके मारिजुआना होने का संदेह है।
सीमा शुल्क विभाग के अनुसार, आरोपी से 1.2 किलोग्राम कथित प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है। जब्त की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य 12.91 करोड़ रुपये है।
सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि प्रतिबंधित सामग्री और उसके पैकिंग सामग्री को जब्त कर लिया गया है और यात्री को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाषा तान्या माधव
माधव

Facebook


