डीडीए ने पौधारोपण अभियान का करीब 30 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया
डीडीए ने पौधारोपण अभियान का करीब 30 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया
नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने वृहद पौधारोपण अभियान के तहत शुरुआती कुछ ही दिनों में अपने कुल लक्ष्य का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा पूरा कर महत्वपूर्ण प्रगति की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के मार्गदर्शन में डीडीए अब तक 6.62 लाख से अधिक पौधे लगा चुका है।
डीडीए के एक बयान के अनुसार, यह पौधारोपण अभियान प्राधिकरण के 675 उद्यानों, चार रिज क्षेत्रों (दक्षिण मध्य रिज, नानकपुरा रिज, मध्य रिज और उत्तरी रिज) के साथ-साथ छह जैव विविधता उद्यानों, हरित गलियारों और अन्य चिन्हित पारिस्थितिकी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।
यह अभियान जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हुआ था और सितंबर 2026 के मध्य तक जारी रहेगा।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सात जुलाई को दिल्ली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरुआत की थी। इस मिशन के तहत डीडीए के हिस्से में 23 लाख पौधे लगाना शामिल है।
भाषा प्रचेता दिलीप
दिलीप

Facebook


