Jantar Mantar Protest Latest Update: जंतर-मंतर से संसद कूच के बीच हंगामा, पुलिस प्रदर्शकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
Jantar Mantar Protest Latest Update: जंतर-मंतर से संसद कूच के बीच हंगामा, पुलिस प्रदर्शकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
Jantar Mantar Protest Latest Update | Photo Credit: AI
- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन
- संसद की ओर बढ़ने की कोशिश
- पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
नई दिल्ली: Jantar Mantar Protest Latest Update नीट (NEET) पेपर लीक मामले और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन अब और उग्र हो गया है। प्रदर्शनकारी संसद के पास पहुंच गए हैं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस लगातार लाठीचार्ज कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे हैं। जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।
Jantar Mantar Protest Latest Update नेतृत्व में प्रदर्शकारी अभिजीत दीपके और गीतांजलि संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और पुलिस ने बैरिकेड लगा दिया। जब प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इससे प्रदर्शनकारियों में अफ़रा-तफ़री मच गई।
Big Update
जंतर मंतर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े !!
प्रदर्शनकारी संसद भवन के करीब पहुंच गए हैं। सभी गेट पर सुरक्षा बढ़ाई गई। https://t.co/NUFxbCZ6J9 pic.twitter.com/xQV2gGvac7
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 20, 2026
आपको बता दें कि सोमवार के प्रदर्शन के लिए लोग रविवार रात 11 बजे से ही जंतर-मंतर पर जुटने लगे थे। उन्होंने फुटपाथ पर ही रात गुजारी। सुबह जब मार्च शुरू हुआ, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। बहुत ज़्यादा गर्मी होने की वजह से कुछ लोग बेहोश भी हो गए। कुछ लोग वहां से निकलकर बाहर जाते भी दिखे।
अभिजीत दीपके ने किया था ऐलान
बता दें कि कॉकक्रोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज बड़ा ऐलान किया था कि “भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है। पिछले 10-12 सालों से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं। जंतर-मंतर पर एक महीने तक बैठकर आप लोगों ने लोकतंत्र को फिर से ज़िंदा किया है। देश भर से लोग आ रहे हैं। जब मैं अमेरिका में था, तो लोग मुझसे कहते थे कि कोई भी सड़कों पर नहीं उतरेगा—कि यह सिर्फ़ सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बनकर रह जाएगा। आज जंतर-मंतर की ओर जाने वाली चारों सड़कों को देखिए; वे पूरी तरह से भरी हुई हैं, संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता।”
#WATCH | Delhi: Founding President of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, says, “The biggest march in India’s history is about to take place. For the past 10-12 years, attempts have been made to destroy democracy in this country. By sitting at Jantar Mantar for a month,… pic.twitter.com/9qjO1ACNtY
— ANI (@ANI) July 20, 2026
इन्हें भी पढें:-
- FIFA World Cup 2026 Final Highlights: मेस्सी का सपना टूटा, अर्जेंटीना को हराकर बना विश्व चैम्पियन बना स्पेन, ये दिग्गज रहा मैच का हीरो
- IND vs ENG 3rd ODI Highlights: लॉर्ड्स में टीम इंडिया की करारी हार, काम नहीं आई हिटमैन की पारी, इंग्लैंड ने इतने रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
- MP BJYM District President List: MP के इन जिलों में नए भाजयुमो अध्यक्षों का ऐलान, 6 जिलों के महामंत्री भी घोषित, जानिए कहां-किसे मिली कमान

Facebook


