SAIL Apprentice Recruitment 2026: अब बिना परीक्षा के मिलेगी सरकारी नौकरी! SAIL में 1110 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कौन भर सकता है फॉर्म और कब है आखिरी तारीख
SAIL Apprentice Recruitment 2026: SAIL अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। योग्य ITI, डिप्लोमा और डिग्री धारक उम्मीदवार 26 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन फॉर्म भरकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
(SAIL Apprentice Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
- SAIL में 1110 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू।
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026।
- ITI, डिप्लोमा और BE/B.Tech उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन।
नई दिल्ली: SAIL Apprentice Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने ट्रेड, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 1,110 पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ITI, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले योग्य उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2026 तय की गई है।
किस श्रेणी में कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 1110 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें 421 पद ट्रेड अप्रेंटिस, 414 पद डिप्लोमा (टेक्नीशियन) अप्रेंटिस और 275 पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए निर्धारित किए गए हैं। अलग-अलग योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती युवाओं को उद्योग में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अच्छा अवसर भी देगी।
योग्यता और आयु सीमा
ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में ITI पास होना जरूरी है। टेक्नीशियन अप्रेंटिस (SAIL Apprentice Recruitment 2026) के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए BE/B.Tech डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा 31 अगस्त 2026 के आधार पर 18 से 28 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार ट्रेड अप्रेंटिस और डिप्लोमा/ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जानकारी सही तरीके से भरना आवश्यक है। आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरण एक बार अच्छी तरह जांच लें ताकि किसी प्रकार की गलती न हो।
चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड
आवेदन प्राप्त होने के बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को राउरकेला (ओडिशा) स्थित सेंट्रल रिक्रिएशन रूम, ट्रेनीज हॉस्टल, सेक्टर-5 में वॉक-इन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। वॉक-इन इंटरव्यू 1 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक अलग-अलग ट्रेड के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को उनके ट्रेड के अनुसार 9,600 रुपये, 10,900 रुपये और 12,300 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
SAIL की यह अप्रेंटिस भर्ती (SAIL Apprentice Recruitment 2026) उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। देश की प्रमुख स्टील कंपनी में प्रशिक्षण लेने से उम्मीदवारों को व्यावहारिक अनुभव के साथ भविष्य में बेहतर नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। यदि आपके पास ITI, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री है, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर इस मौके का लाभ जरूर उठाएं।
इन्हें भी पढ़ें:
- The Odyssey Box Office Collection Day 3: सिर्फ 3 दिन… 70 करोड़ रुपये… और फिर हुआ बड़ा उलटफेर! ‘द ओडिसी’ ने 2026 की तीन बड़ी हॉलीवुड फिल्मों की निकाली हवा!
- Tripura DGP Death: पुलिस मुख्यालय में मिला DGP का शव, देखकर फटी रह गई सुरक्षकर्मियों की आंखें, मच गया हड़कंप, देखने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री भी
- Dharmendra Pradhan meets Amit Shah: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, क्या पूरी होगी ‘कॉकरोच’ की मांग…देंगे इस्तीफा?

Facebook


