Petrol Diesel Price Today 20 July 2026:: पेट्रोल हुआ 115 रुपए लीटर, कच्चे तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद जारी हुआ नया रेट, जानिए आज आपके शहर में क्या है कीमत

Petrol Diesel Price Today 20 July 2026: पेट्रोल हुआ 115 रुपए लीटर, कच्चे तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद जारी हुआ नया रेट, जानिए आज आपके शहर में क्या है कीमत

Petrol Diesel Price Today 20 July 2026:: पेट्रोल हुआ 115 रुपए लीटर, कच्चे तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद जारी हुआ नया रेट, जानिए आज आपके शहर में क्या है कीमत

Petrol Diesel Price Today 20 July 2026:: पेट्रोल हुआ 115 रुपए लीटर, कच्चे तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद जारी हुआ नया रेट, जानिए आज आपके शहर में क्या है कीमत / Image: AI Generated

Modified Date: July 20, 2026 / 09:00 am IST
Published Date: July 20, 2026 8:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • 20 जुलाई को पेट्रोल-डीजल नया रेट जारी
  • ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा
  • आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल हो सकता है महंगा

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 20 July 2026 अमेरिका-ईरान के बीच फिर से पैदा हुई तनाव की स्थिति ने कच्चे तेल की कीमतों को प्रभावित किया है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के बाद कच्चे तेल के दाम में फिर से तेजी देखने को मिल रही, जिसका असर घरेलू बाजार में दिखने लगा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल महंगा होने के बाद कई देशों में फिर से पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में भारतीय तेल कंपनियों ने भी 20 जुलाई को पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। तो चलिए देखते हैं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कितना बदलाव आया है।

13 प्रतिशत महंगा हुआ कच्चा तेल

Petrol Diesel Price Today 20 July 2026 मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिली है। क्रूड ऑयल इस हफ्ते 85 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। कीमतों में करीब 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें कि फरवरी में अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से क्रूड ऑयल का रेट इंटरनेशनल मार्केट में एक वक्त पर 110 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गई थी। लेकिन स्थिति में जब सुधार हुआ उसके बाद कच्चे तेल का भाव फिर से 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया था। अब ईरान-अमेरिका के बीच फिर से युद्ध शुरू हो गया है जिसकी वजह से क्रूड ऑयल का रेट फिर से बढ़ रहा है।

पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर होगी बढ़ोतरी

अगर कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी कम नहीं हुई और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बता दें, कच्चे तेल का दाम बढ़ने से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

भारत के शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली 102.12 95.20
मुंबई 111.18 97.83
कोलकाता 113.50 99.82
चेन्नई 108.96 100.74
हैदराबाद 117.07 105.22
जयपुर 113.61 98.63
लखनऊ 101.89 95.36
पटना 113.37 99.36
गुरुग्राम 102.97 95.64
नोएडा 101.89 95.37
बेंगलुरु 111.68 99.56
भुवनेश्वर 108.97 100.68
चंडीगढ़ 101.54 89.47
तिरुअनंतपुरम् 115.49 104.40

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"