हज यात्रियों के चिकित्सकीय प्रमाणपत्र जमा करने की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ाई गई
हज यात्रियों के चिकित्सकीय प्रमाणपत्र जमा करने की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ाई गई
तिरुवनंतपुरम, 16 सितंबर (भाषा) हज यात्रियों के लिए चिकित्सकीय जांच प्रमाणपत्र जमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारतीय हज समिति ने केरलम के हज मामलों के मंत्री एन. शम्सुद्दीन के अनुरोध के बाद समयसीमा बढ़ाने की घोषणा की।
मंत्री ने इससे पहले केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और भारतीय हज समिति को पत्र लिखकर हज यात्रियों को हो रही परेशानियों की जानकारी दी थी और प्रमाणपत्र जमा कराने की समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था।
एक बयान में कहा गया कि मंत्री के अनुरोध और यात्रियों को हो रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकीय जांच प्रमाणपत्र जमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।
शम्सुद्दीन ने समयसीमा बढ़ाने और हज यात्रियों के हित में यह निर्णय लेने के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय तथा भारतीय हज समिति का आभार व्यक्त किया।
भाषा शोभना खारी
खारी

Facebook


