अंबाला में इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हुई

अंबाला में इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हुई

अंबाला में इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हुई
Modified Date: September 28, 2026 / 11:48 am IST
Published Date: September 28, 2026 11:48 am IST

अंबाला (हरियाणा), 28 सितंबर (भाषा) हरियाणा के अंबाला शहर के निकट धूलकोट गांव में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढहने से दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे हादसे में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर छह हो गई है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मलबे के नीचे से निकाले गए दो और लोगों को रविवार देर रात मृत घोषित कर दिया गया।

यह निर्माणाधीन इमारत रविवार शाम उस समय ढह गई, जब पहली मंजिल पर छत के लिए कंक्रीट की स्लैब डालने का काम चल रहा था।

हादसे में घायल एक मजदूर ने रविवार को बताया था कि कुछ मजदूर भूतल पर काम कर रहे थे, जबकि अन्य ऊपर कंक्रीट डालने के काम में लगे थे।

हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में