चेन्निथला से बात करेंगी दीपा दासमुंशी, कांग्रेस ने एकजुटता का दावा किया
चेन्निथला से बात करेंगी दीपा दासमुंशी, कांग्रेस ने एकजुटता का दावा किया
तिरुवनंतपुरम, 14 मई (भाषा) कांग्रेस महासचिव व केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला से बात करेंगी और सभी नेता एकजुट हैं।
सतीशन को यूडीएफ की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिये नामित किये जाने की घोषणा के बाद से चेन्निथला ने कथित तौर पर चुप्पी साध रखी है।
दासमुंशी ने शाम को केरल पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वी.डी. सतीशन, चेन्निथला और के.सी. वेणुगोपाल जैसे प्रत्येक नेता का समर्थन करने वाले विधायकों की संख्या में अंतर होने के दावे वाली खबरें असत्य हैं।
उन्होंने कहा, “यह सब झूठ था। दरअसल, उन सभी ने आला कमान को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। इसलिए जो भी निर्णय उन्होंने लिया पार्टी उसका समर्थन करेगी।”
दासमुंशी ने यह भी कहा कि वह और पार्टी के पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक, जो केरल में ही हैं, सभी हितधारकों से मुलाकात करेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा यह घोषणा किए जाने के बाद कि सतीशन केरल के मुख्यमंत्री होंगे, चेन्निथला कथित तौर पर किसी से बात किए बिना अपने आवास से चले गए।
ऐसी खबरें थीं कि उन्होंने एआईसीसी के फैसले पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, चेन्निथला ने शाम को होने वाली कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में भाग नहीं लिया। उनके करीबी नेताओं ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने आलाकमान के समक्ष कोई असहमति व्यक्त नहीं की थी।
कांग्रेस ने सतीशन को केरल का मुख्यमंत्री नामित किया, जिससे पार्टी के नेतृत्व के फैसले को लेकर कई दिनों से चल रहा असमंजस समाप्त हो गया।
इस बीच, वेणुगोपाल ने पार्टी के फैसले को स्वीकार करते हुए सतीशन को बधाई दी।
उन्होंने सतीशन और केरल में यूडीएफ सरकार को पूर्ण समर्थन का आश्वासन भी दिया।
भाषा प्रशांत पवनेश
पवनेश

Facebook


