West Bengal Higher Secondary Result 2026: बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद अब बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम भी जारी.. टॉपर को खुद CM ने मिलाया फोन, जाने क्या कहा
West Bengal Higher Secondary Result 2026: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा 2026 परिणाम घोषित, एड्रिटो पॉल और मेघा मजूमदार ने टॉप किया।
West Bengal Higher Secondary Result 2026 || Image- IANS and AI Generated File
- एड्रिटो पॉल ने 496 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया।
- मेघा मजूमदार छात्राओं में 492 अंकों के साथ टॉपर बनीं।
- मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने टॉपर्स और सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए। इस वर्ष एड्रिटो पॉल ने 500 में से 496 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। वह नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन के छात्र हैं। (West Bengal Higher Secondary Result 2026) वहीं छात्राओं में मेघा मजूमदार ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर टॉप किया। वह श्रीरामपुर रामेस चंद्र गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा हैं।
सीएम अधिकारी ने दी टॉपर्स को बधाई
परिणाम घोषित होने के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने टॉपर्स से बातचीत कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं। रिजल्ट जारी होने के बाद राज्यभर के स्कूलों और परीक्षा केंद्रों में छात्रों और अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली।
Kolkata, West Bengal: Chief Minister Suvendu Adhikari spoke with the top-ranked holder of the Higher Secondary Examination pic.twitter.com/TzZttib0Ep
— IANS (@ians_india) May 14, 2026
स्कूलों में सुबह की सभा में “वंदे मातरम” का गायन अनिवार्य
पश्चिम बंगाल सरकार हर दिन नए फैसले ले रही है। साथ ही पूर्ववर्ती सरकार एक फैसले की भी समीक्षा कर रही है। (West Bengal Higher Secondary Result 2026) इस बीच स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की सभा के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य होगा।
निर्देश में कहा गया है कि स्कूल शुरू होने पर होने वाली सभा में प्रत्येक छात्र को राष्ट्रगीत के गायन में भाग लेना होगा। संस्थानों के प्रमुखों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘अगले सोमवार से राज्य के सभी स्कूलों में प्रार्थना गीत के रूप में ‘वंदे मातरम’ की शुरुआत की जाएगी। मैं आज नबान्न (सचिवालय) जाकर उन्हें इस बारे में सूचित करूंगा।’ शिक्षा निदेशक द्वारा 13 मई को सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रमुखों को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कक्षाओं की शुरुआत से पहले सुबह की सभा में ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि राज्य के सभी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से सभी बच्चे इसे गाएं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
🔥Singing Vande Mataram becomes mandatory in all WEST BENGAL schools
– BJP CM West Bengal Suvendu Adhikari
26% of the Population of West Bengal cannot give any excuse for not singing Vande Mataram pic.twitter.com/BM4gC8Botn
— Sheetal Chopra 🇮🇳 (@SheetalPronamo) May 14, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएफएडी की भारत में कृषि स्टार्टअप में सीधे निवेश की योजना
परिधान उद्योग के प्रतिनिधियों की उपराष्ट्रपति से मुलाकात, कपास पर आयात शुल्क हटाने की मांग
सिग्नेचर ग्लोबल का चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य
लातविया की प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के ड्रोन पर विवाद के बाद इस्तीफा दिया
डीएलएफ आवासीय परियोजनाएं पूरी करने के लिए 21,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी

Facebook


