Barwani Crime News: शर्मसार हुआ पवित्र रिश्ता! अपनी ही नाबालिग बेटियों के साथ ऐसी हरकत करता था पिता, पुलिस ने दर्ज किया मामला
शर्मसार हुआ पवित्र रिश्ता! अपनी ही नाबालिग बेटियों के साथ ऐसी हरकत करता था पिता, Father Accused of Obscene Act in Barwani
बड़वानीः Barwani Crime News मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मुहाला गांव में तीन नाबालिग बहनों ने अपने पिता पर पिछले डेढ़ साल से गलत हरकत करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बालिकाओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं तीनों बच्चियों का मेडिकल कराया जा रहा है।
Barwani Crime News सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के मुहाला गांव की रहने वाली तीन नाबालिग बहनों ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बालिकाओं के मुताबिक उनकी मां करीब आठ साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से तीनों अपने पिता के साथ रह रही थीं। बालिकाओं का आरोप है कि पिछले एक से डेढ़ साल से पिता उनके साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। शिकायत में बच्चियों ने शरीर के निजी अंगों को छूने और उन्हें भी पिता के निजी अंगों को छूने के लिए कहने का आरोप लगाया है।
मामले में बच्चियों की उम्र 14, 11 और 10 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों के साथ ग्रामीण थाने पहुंची बालिकाओं की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी ओपी सिंह के मुताबिक आरोपी पिता को राउंडअप किया गया है और तीनों बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए सात तेज गेंदबाजों को टीम में चुना
- यूक्रेन युद्ध लंबा खिंचने के साथ पुतिन जोखिम लेने के प्रति अधिक बेपरवाह हो रहे हैं : नाटो कमांडर
- ट्रंप प्रशासन 17,500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को अमेरिका में देगा प्रवेश
- ट्रंप ने क्यूबा को ‘विफल’ देश बताया, तो क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल ने संरा सत्र से बहिर्गमन किया
- ईरान को ‘तबाह’ करने की चेतावनी के बीच ट्रंप ने अमेरिकी-ईरानी अधिकारियों की बैठक की पुष्टि की

Facebook


