गोवा में दलबदलुओं की कांग्रेस में वापसी नहीं होगी: प्रदेश अध्यक्ष

गोवा में दलबदलुओं की कांग्रेस में वापसी नहीं होगी: प्रदेश अध्यक्ष

गोवा में दलबदलुओं की कांग्रेस में वापसी नहीं होगी: प्रदेश अध्यक्ष
Modified Date: June 28, 2026 / 09:14 pm IST
Published Date: June 28, 2026 9:14 pm IST

पणजी, 28 जून (भाषा) कांग्रेस गोवा में नए चेहरों को पार्टी में शामिल करने के लिए तैयार है, लेकिन दलबदलुओं को दोबारा वापस नहीं लिया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडणकार ने रविवार को यह बात कही। कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह तैयारियां कर रही है।

उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘हम उन लोगों का स्वागत करते हैं, जो वास्तव में कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना चाहते हैं। हालांकि, दलबदलुओं को (पार्टी में) वापस नहीं लिया जाएगा।’

चोडणकार ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘गोवा फॉरवर्ड पार्टी’ के साथ कांग्रेस का गठबंधन बरकरार है और विपक्ष का यह गठबंधन कांग्रेस के नेतृत्व में आगे जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी प्रतिबद्ध है और जहां भी संभव होगा, महिलाओं को 50 प्रतिशत तक चुनावी अवसर देने के लिए तैयार है।

चोडणकार ने कहा, ‘जहां भी मजबूत महिला नेता आगे आएंगी, हम मौजूदा 30 प्रतिशत आरक्षण से आगे बढ़कर महिलाओं को 50 प्रतिशत तक आरक्षण देने के लिए तैयार हैं।’

भाषा

सुमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में