Kolkata Hotel Shikha fire: सुबह-सुबह राजधानी के इस होटल मचा हड़कंप, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, 9 लोगों की मौत से इलाके में दहशत

Kolkata Hotel Shikha fire: सुबह-सुबह राजधानी के इस होटल मचा हड़कंप, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, 9 लोगों की मौत से इलाके में दहशत

Kolkata Hotel Shikha fire: सुबह-सुबह राजधानी के इस होटल मचा हड़कंप, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, 9 लोगों की मौत से इलाके में दहशत

Kolkata Hotel Shikha fire | Photo Credit: AI

Modified Date: August 19, 2026 / 08:05 am IST
Published Date: August 19, 2026 7:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल शिखा में भीषण आग
  • हादसे में 9 लोगों की मौत
  • आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई

कोलकाता: Kolkata Hotel Shikha fire पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लग गई। (Kolkata Fire News Today) हादसा इतना दर्दनाक था कि आग की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटन के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।

Kolkata Hotel Shikha fire News मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर स्थित होटल शिखा की है। जहां तड़के सुबह इमारत के एक हिस्से में भीषण आग लग गई। जैसे ही आग की खबर लोगों को लगी। आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। जानकारी के अनुसार, चार दमकल गाड़ियों की मदद से होटल में लगी आग पर काबू पा लिया गया।

हांलाकि घटना के दौरान इस इमारत में कुल कितने लोग मौजूद थे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। बताया यह भी जा रहा है कि हादसे के दौरान कई लोग इमारत के भीतर फंस गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस आग लगने के कारणों का भी पता लगा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।