Monkey Ran Away With Rs 42 Thousand In Ayodhya: महिला से 42 हजार रुपये छीनकर भागा बंदर! फिर पुलिस ने ऐसी चाल चली कि वापस मिल गए पूरे पैसे, वायरल हो रहा वीडियो

Monkey Ran Away With Rs 42 Thousand In Ayodhya: महिला से 42 हजार रुपये छीनकर भागा बंदर! फिर पुलिस ने ऐसी चाल चली कि वापस मिल गए पूरे पैसे, वायरल हो रहा वीडियो

Monkey Ran Away With Rs 42 Thousand In Ayodhya: महिला से 42 हजार रुपये छीनकर भागा बंदर! फिर पुलिस ने ऐसी चाल चली कि वापस मिल गए पूरे पैसे, वायरल हो रहा वीडियो

Monkey Ran Away With Rs 42 Thousand In Ayodhya: महिला से 42 हजार रुपये छीनकर भागा बंदर! फिर पुलिस ने ऐसी चाल चली कि वापस मिल गए पूरे पैसे, वायरल हो रहा वीडियो /image: Social Media

Modified Date: August 19, 2026 / 10:36 am IST
Published Date: August 19, 2026 10:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • अयोध्या में एक बंदर ₹42,105 लेकर भाग गया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई
  • पुलिस ने बंदर को डराने या पकड़ने के बजाय केला खिलाकर उसका ध्यान रुपये से हटाया
  • मौका मिलते ही पुलिसकर्मियों ने पूरे ₹42,105 बरामद कर महिला को वापस सौंप दिए

अयोध्याMonkey Ran Away With Rs 42 Thousand In Ayodhya: कोतवाली नगर सिविल लाइन क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जब भिखनपुर थाना कैंट निवासी अंजू देवी (पति दीपचंद) के रुपये 42,105 रुपए लेकर एक बंदर रफूचक्कर हो गया (Ayodhya Monkey News)। इस दौरान देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई, लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन बंदर रुपये (Monkey Stole Money) छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। परेशान राहगीर ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक पंकज सिंह, HC कुलदीप यादव, आरक्षी अंकित ने सूझबूझ और धैर्य के साथ स्थिति को संभाला।पुलिसकर्मियों ने बंदर को पकड़ने या किसी प्रकार से डराने के बजाय उसे केला खिलाकर रुपये वापस लेने का प्रयास किया। पुलिस की इस अनूठी तरकीब से बंदर का ध्यान रुपये (Monkey Took Rs 42000) से हट गया और वह केला खाने लगा। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने सावधानीपूर्वक उसके कब्जे से रुपये 42,105 रुपए वापस प्राप्त कर लिए। रुपये प्राप्त होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उनकी पहचान कर उन्हें संबंधित राहगीर को सकुशल वापस कर दिया।

पुलिस की सूझबूझ से वापस मिल गए पूरे पैसे (Police Recovered Money)

Monkey Ran Away With Rs 42 Thousand In Ayodhya अपना पैसा वापस मिलने पर राहगीर के चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता एवं सूझबूझ की सराहना की। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जहां अयोध्या पुलिस की सूझबूझ से एक महिला की गाढ़ी कमाई सुरक्षित वापस मिल गई।

पुलिस की हो रही है सराहना (Viral News Ayodhya)

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता और व्यवहारिक सूझबूझ का परिचय दिया। मामूली दिखाई देने वाली इस घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक आम नागरिक की समस्या का समाधान कर उसे राहत पहुंचाई। पुलिसकर्मियों की इस कार्यशैली की स्थानीय लोगों द्वारा भी सराहना की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.