दिल्ली: लापता 193 लोगों को जून में उनके परिवारों से मिलाया गया
दिल्ली: लापता 193 लोगों को जून में उनके परिवारों से मिलाया गया
नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में पिछले महीने 48 नाबालिगों सहित 193 लापता व्यक्तियों को उनके परिवारों से मिलाया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में अब तक 226 नाबालिगों सहित कुल 866 लापता व्यक्तियों को बरामद किया गया।
पुलिस ने कहा कि उसने गुमशुदा लोगों की तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की, ऑटो स्टैंड, बस स्टॉप और रेलवे स्टेशनों पर तस्वीरें लगाईं और चालकों, परिचालकों और विक्रेताओं से भी बात की।
अधिकारियों ने बताया कि लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए स्थानीय मुखबिरों की मदद ली गई और आसपास के थानों व अस्पतालों के रिकॉर्ड की जांच की गई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जून में बरामद किए गए लोगों में 2019 से लापता एक व्यक्ति, 2021 से गुमशुदा दो, 2022 से लापता तीन, 2023 से गुमशुदा 16, 2024 से लापता 20, 2025 से गुमशुदा 34 लोग शामिल हैं। इसके अलावा 2026 में लापता हुए 117 लोग भी गत महीने ढूंढे गए।
भाषा नोमान नोमान जोहेब
जोहेब

Facebook


