नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) दिल्ली के भोगल इलाके में एक नाले में 54 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम चार बजकर 15 मिनट पर भोगल इलाके में एक नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली और तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने घटनास्थल पर एक टीम भेजी है और पुलिस जांच कर रही है।’’
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह व्यक्ति छह मार्च को लापता हो गया था और आज कुछ राहगीरों ने पुलिस तथा अग्निशमन कर्मियों को शव के बारे में सूचना दी, जिसके बाद उसका शव नाले से बरामद किया गया।
भाषा यासिर दिलीप
दिलीप