Tibet Flood Update: तिब्बत में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या में हुई और बढ़ोतरी, 500 से ज्यादा लोग अब भी लापता

Ads

Tibet Flood Update: तिब्बत के ग्यिरोंग काउंटी में पिछले सप्ताह अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 08:46 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 08:50 PM IST

Tibet Flood Update | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • तिब्बत के ग्यिरोंग काउंटी में पिछले सप्ताह आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 31 .
  • बाढ़ के बाद से 531 लोग अब भी लापता है जिनकी तलाश की जा रही है।
  • लापता लोगों में 261 विदेशी नागरिक भी शामिल है।

Tibet Flood Update: नई दिल्ली: नेपाल सीमा के पास तिब्बत के ग्यिरोंग काउंटी में पिछले सप्ताह अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है, जबकि 531 अन्य लोग अब भी लापता हैं। चीनी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चीनी सरकारी समाचार एजेंसी ने स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि बचाव दलों ने अब तक इलाके से लोगों के व्यक्तिगत सामान के रूप में 987 चीजें बरामद की हैं।

250 से ज्यादा विदेशी नागरिक अब भी लापता

समाचार एजेंसी की पूर्व रिपोर्ट के अनुसार, 30 अगस्त को जारी आंकड़ों के मुताबिक लापता लोगों में 261 विदेशी नागरिक थे, जिनमें भारत के 49 और अन्य देशों के 22 लोग शामिल थे। लापता लोगों में नेपाल के 104, लातविया के 33, अमेरिका के 18, ब्रिटेन के 15, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के छह-छह तथा शेष अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं। चीनी अधिकारी बीजिंग स्थित संबंधित दूतावासों के साथ लापता विदेशी नागरिकों का ब्योरा साझा कर रहे हैं। (Tibet Flood Update)

26 अगस्त को आई थी बाढ़

Tibet Flood Update: ग्यिरोंग-नेपाल सीमा पर स्थित आव्रजन चौकी पर 26 अगस्त को अचानक भीषण बाढ़ आ गई थी, जहां दोनों तरफ सैकड़ों लोग तिब्बत में प्रवेश करने या बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। कैलाश मानसरोवर यात्रा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय श्रद्धालु भी तिब्बत गए हुए थे।

इन्हें भी पढ़ें:-