दिल्ली के कारोबारी को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से मिली धमकी, जांच शुरू

दिल्ली के कारोबारी को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से मिली धमकी, जांच शुरू

दिल्ली के कारोबारी को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से मिली धमकी, जांच शुरू
Modified Date: July 19, 2026 / 10:05 pm IST
Published Date: July 19, 2026 10:05 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) दिल्ली के एक व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि उसे विदेश में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से एक ऑडियो संदेश मिला है, जिसमें रंगदारी के तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पंजाबी बाग इलाके में एक रेस्तरां के मालिक ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फोन करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया और उससे पांच करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि पंजाबी बाग थाने में मामला दर्ज कर लिया गया और ऑडियो संदेश की प्रामाणिकता की जांच के साथ-साथ उसके स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, तकनीकी निगरानी शुरू कर यह पता लगाया जा रहा कि धमकी विदेश से दी गई या इंटरनेट आधारित संचार माध्यमों के जरिए भेजी गई।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में