दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान किया

Ads

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान किया

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 04:24 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 04:24 PM IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित एक विशाल शिविर में रक्तदान किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों के साथ शिविर में रक्तदान किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए गुप्ता ने कहा कि मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस शिविर से 2,500 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य है।

मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। वह 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2014 में प्रधानमंत्री बनने। उनके सात अक्टूबर को निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उनकी सरकार एक आधिकारिक अंग-दान मंच शुरू करेगी।

गुप्ता ने कहा, ‘मैं खुद इस मंच के जरिए अंगदाता के रूप में पंजीकरण कराऊंगी।’

दिल्ली सरकार ने मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है।

इससे पहले गुप्ता ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में शालीमार बाग ‘नमो श्रमिक सेवा केंद्र’ का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि श्रमिक केंद्र में मुफ्त पंजीकरण करा सकते हैं और दिल्ली तथा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

गुप्ता ने जीटी करनाल रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में यज्ञ में भी भाग लिया।

दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री के लिए आशीर्वाद मांगने के उद्देश्य से ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत कर्तव्य पथ पर 1.25 लाख दीये जलाने की भी योजना बनाई है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव