Anjali Arora Sita Mata Role: सीता के रोल पर ट्रोलिंग से भड़कीं कच्चा बादाम गर्ल? कह दी ये बड़ी बात! जानिए कब पर्दे पर आएगी फिल्म

Ads

Anjali Arora Sita Mata Role: अंजलि अरोड़ा ने फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में सीता का किरदार निभाने को लेकर हुई ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठने के बाद अंजलि ने अपनी बात रखी और बताया कि इस भूमिका को लेकर उनकी सोच क्या है?

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 05:27 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 05:33 PM IST
HIGHLIGHTS
  • अंजलि बनीं माता सीता
  • ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
  • 17 सितंबर को लॉन्च हुआ ट्रेलर

मुंबई: Anjali Arora Sita Mata Role: फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म में देव शर्मा, अंजलि अरोड़ा और रजनीश दुग्गल बड़ी भूमिकाओं में नजर आएंगे। अंजलि फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके इस किरदार (Anjali Arora Sita Mata Role) को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है। कुछ लोगों ने अंजलि के पुराने सोशल मीडिया अंदाज को उनके सीता के किरदार से जोड़कर सवाल उठाए।

अंजलि ने ट्रोलिंग पर क्या कहा?

17 सितंबर को ट्रेलर लॉन्च के दौरान अंजलि अरोड़ा से इस ट्रोलिंग को लेकर (Anjali Arora Sita Mata Role) सवाल किया गया। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें इससे बुरा नहीं लगा। उनका कहना था कि कलाकार पब्लिक फिगर होते हैं और दर्शकों को किसी भी फिल्म या कलाकार के काम को पसंद या नापसंद करने का अधिकार है। उनके मुताबिक, किसी को अच्छा रिव्यू देना है या खराब, यह पूरी तरह दर्शकों की पसंद पर निर्भर करता है।

किरदार को मेहनत और ईमानदारी से निभाना मेरी जिम्मेदारी

अंजलि ने आगे कहा कि कलाकार को जो भी भूमिका (Anjali Arora Sita Mata Role) मिलती है, उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाना उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सीता माता के किरदार को भी अपना पूरा योगदान दिया है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली उनकी पर्सनैलिटी और फिल्म में निभाए गए किरदार को अलग-अलग देखा जाना चाहिए। उनका मकसद है कि दर्शक फिल्म देखते समय उनकी निजी जिंदगी और व्यक्तित्व को एक तरफ रखकर सीता के किरदार को देखें।

25 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला ‘द वन’ से होगा। इसके अलावा फिल्म की तुलना रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मुख्य भूमिकाओं वाली ‘रामायण’ से भी की जा रही है। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद दर्शक अंजलि के सीता वाले किरदार को किस तरह लेते हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें:

अंजलि अरोड़ा किस फिल्म में सीता का किरदार निभा रही हैं?

अंजलि अरोड़ा फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता की भूमिका निभा रही हैं।

सीता के रोल को लेकर अंजलि अरोड़ा को क्यों ट्रोल किया गया?

सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पुरानी सोशल मीडिया इमेज और सीता के किरदार को लेकर सवाल उठाए।

ट्रोलिंग पर अंजलि अरोड़ा ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि पब्लिक फिगर होने के कारण दर्शकों को उनके काम को पसंद या नापसंद करने का अधिकार है।

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ कब रिलीज होगी?

फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।