मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनसे ‘पर्यावरण अनुकूल’ होली मनाने और प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करने का मंगलवार को आग्रह किया।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, गुप्ता ने इस त्योहार को आपसी सद्भाव, प्रेम और एकता का प्रतीक बताते हुए दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
गुप्ता ने दिल्लीवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है, “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी साझा संस्कृति और विविधता में एकता का उत्सव है। होली का पर्व हर दिल्लीवासी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।”
उन्होंने दिल्लीवासियों से कहा, “आइए, हम सब मिलकर नफरत को खत्म करें और भाईचारे के रंगों से एक मजबूत समाज का निर्माण करें।”
मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से ‘पर्यावरण अनुकूल’ होली मनाने का आह्वान करते हुए उनसे प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करने का आग्रह किया।
भाषा नोमान नोमान नरेश
नरेश

Facebook


