दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ‘डबल-इंजन’ सरकार की ताकत: रेखा गुप्ता

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे 'डबल-इंजन' सरकार की ताकत: रेखा गुप्ता

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ‘डबल-इंजन’ सरकार की ताकत: रेखा गुप्ता
Modified Date: April 14, 2026 / 03:05 pm IST
Published Date: April 14, 2026 3:05 pm IST

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के उद्घाटन में भाग लिया और कहा कि दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय छह घंटे से घटकर लगभग ढाई घंटे हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह ‘डबल इंजन’ सरकार की ताकत है। दिल्ली लगातार बेहतर विकास की ओर अग्रसर है। पिछले वर्ष केंद्र ने दिल्ली में लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये की सड़क अवसंरचना परियोजनाएं पूरी कीं।”

छह लेन वाला 213 किलोमीटर लंबा दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह गलियारा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है और इससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय छह घंटे से घटकर लगभग ढाई घंटे हो जाएगा।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की कई सड़कों को पुनर्विकास परियोजनाओं के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंप दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ‘यमुना पार’ क्षेत्रों में विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘यमुना पार क्षेत्र उपेक्षित रहा है। पिछले एक साल में इस क्षेत्र के विकास के लिए कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इससे इस क्षेत्र और कई अन्य क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा और लोगों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।’

भाषा नोमान नोमान वैभव

वैभव


लेखक के बारे में