Dr. Abdul Majid Hakim Elahi News: ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि ने जताया भारतवासियों का आभार.. कहा, ‘नहीं सोचा था कभी पीड़ित लोगों के लिए ऐसी भावनाएँ होंगी’..

Dr. Abdul Majid Hakim Elahi News: ईरान के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने भारतवासियों का समर्थन और मानवता की भावनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

Dr. Abdul Majid Hakim Elahi News: ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि ने जताया भारतवासियों का आभार.. कहा, ‘नहीं सोचा था कभी पीड़ित लोगों के लिए ऐसी भावनाएँ होंगी’..

Dr. Abdul Majid Hakim Elahi News ||

Modified Date: April 14, 2026 / 06:53 pm IST
Published Date: April 14, 2026 6:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डॉ. इलाही ने भारतवासियों की दयालुता और इंसानियत की तारीफ की।
  • उन्होंने भारत में मिली भावनाओं और समर्थन पर आभार व्यक्त किया।
  • डॉ. इलाही ने कहा, यह अनुभव उन्हें किसी अन्य देश में नहीं मिला।

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के दौरान भारत से ईरान को मिले समर्थन से भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि, डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही गदगद हैं। उन्होंने इसके लिए सभी भारतवासियों का आभार जताया है और भारतवासियों की भावनाओं की जमकर तारीफ भी की है। (Dr. Abdul Majid Hakim Elahi News) न्यूज एजेंसी से बात करते हुए डॉ. इलाही ने कहा, “मैं भारत में अपने सभी भाइयों और बहनों का आभारी हूँ। मैं उनकी भावनाओं और एहसासों से बहुत प्रभावित हूँ। मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि पीड़ित लोगों, न्याय और इंसानियत के प्रति लोगों में ऐसी भावनाएँ होंगी। आप भारत में कहीं भी जाएँ, आपको लोगों में दयालुता, ईमानदारी, गरिमा और इंसानियत देखने को मिलेगी। मैं यह कह सकता हूँ कि किसी और देश में मुझे ऐसी भावनाएँ नहीं मिलेंगी।”

फिर वार्ता कराने की कोशिश में पाकिस्तान

इस बीच खबर सामने आई है कि ईरान और अमेरिका को बातचीत की मेज पर फिर से लाने के लिए पाकिस्तान उच्च स्तर पर कोशिश कर रहा है और दोनों पक्ष अगले सप्ताह तक इस्लामाबाद में वार्ता के दूसरे दौर के लिए फिर से मिल सकते हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने मंगलवार को यह खबर दी। (Dr. Abdul Majid Hakim Elahi News) एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच रुकी हुई वार्ता को फिर से शुरू करने के लिए संपर्क जारी हैं और 21 अप्रैल को दो सप्ताह के युद्धविराम की समाप्ति से पहले बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, उप प्रधानमंत्री इसहाक डार और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर दूसरे दौर की वार्ता सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं, जिससे पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त हो सकता है। इस्लामाबाद में आयोजित कुछ उच्च स्तरीय बैठकों में, दोनों पक्षों के शीर्ष नेतृत्व के बीच वार्ता के अगले दौर की तैयारी के संकेत दिए गए हैं। अमेरिका और ईरान ने गत सप्ताहांत 47 वर्षों में पहली बार सीधी बातचीत की थी।

पिछली वार्ता में नहीं निकला कोई हल

कुछ सूत्रों ने बताया कि वार्ता का अगला दौर बृहस्पतिवार को इस्लामाबाद में हो सकता है। हालांकि, उसी दिन प्रधानमंत्री शहबाज युवराज मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर सऊदी अरब की यात्रा पर भी जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सऊदी अरब और तुर्किये की संक्षिप्त यात्राएं करेंगे।

प्रधानमंत्री शहबाज ने आठ अप्रैल को घोषणा की थी कि दोनों पक्ष दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। यह घोषणा पश्चिम एशिया में लगभग छह सप्ताह से चले युद्ध के बाद और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए दी गई समय सीमा से दो घंटे से भी कम समय पहले की गई। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद-बघर ग़ालिबफ़ के नेतृत्व में एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने 11 अप्रैल को संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए इस्लामाबाद में एक मैराथन बैठक की थी। (Dr. Abdul Majid Hakim Elahi News) हालांकि, यह वार्ता बेनतीजा रही। प्रधानमंत्री शहबाज ने सोमवार को क्षेत्र में स्थायी शांति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही उम्मीद जताई कि अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुई सीधी वार्ता से सकारात्मक परिणाम निकलेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से भारत में 25 लाख लोगों के गरीबी की चपेट में आने का खतरा: रिपोर्ट

‘डॉक्टर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के लिए बजट जारी कर झूठा संदेश देना चाहती है भाजपा सरकार : अखिलेश

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने विशेष चुनावों में जीत हासिल करके बहुमत वाली सरकार बनाई

चीन का निर्यात मार्च में 2.5 प्रतिशत बढ़ा, पिछले दो महीनों की तुलना में काफी धीमा

विजडन पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा: दीप्ति महिला और अभिषेक टी20 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown