Vedanta Power Plant Sakti News: वेदांता पावर प्लांट हादसे में 9 मजदूरों की मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख, कहा- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Vedanta Power Plant Sakti News: सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 05 मजदूरों की मौत हो गई है।
Sakti Vedanta Power Plant News/ Image Source : FILE
- सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है।
- इस हादसे में अब तक 05 मजदूरों की मौत हो गई है।
- सीएम साय ने इस घटना पर शोक जताया है।
Vedanta Power Plant Sakti News: सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां वेदांता पावर प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है। बॉयलर फटने से यहां 9 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी बयान सामने आया है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि घटना दुखद है। इस दुख की घड़ी में मृतक और घायलों के परिवार वालों साथ हमारी पूरी संवेदना है। इसकी जांच होगी और जांच में जो दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
घटना की जानकारी देते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि, कई मजदूर अब भी अंदर फंसे हुए हैं। (Vedanta Power Plant Boiler Blast) उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, साफतौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। घायलों और मौत का आंकड़े बढ़ सकता है।
दोषियों पर होगी कार्रवाई: मंत्री लखनलाल देवांगन
Vedanta Power Plant Sakti News: वहीं इस मामले में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का बड़ा बयान सामने आया है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि, इस हादसे के दोषियों के खिलाफ श्रम कानून के तहत कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं मंत्री देवांगन ने घायलों और मृतकों को मुआवजा देने का भी ऐलान किया है। (Vedanta Power Plant Sakti News) इसके साथ ही श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा.. 9 मजदूरों के मौत करीब 50 गंभीर तौर पर जख्मी https://t.co/9vzuk0qsF4
— IBC24 News (@IBC24News) April 14, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Vedanta Power Plant Boiler Blast: वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 8 मजदूरों की मौत की खबर, 50 से ज्यादा हुए घायल
- Samrat Choudhary Kon Hai: लालू की छांव में सीखी राजनीति की ABCD.. जेडीयू के साथ मिली नई पहचान, भाजपा में पहुंचे तो बन गए मुख्यमंत्री, जानिए कौन है सम्राट चौधरी?
- edanta Power Plant Accident News: वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 40 मजदूर झुलसे, इलाके में मचा हड़कंप

Facebook


