Maithili Thakur Latest Statement: मैथिलि ठाकुर बनेंगी सबसे कम उम्र की मंत्री?.. सम्राट चौधरी को CM बनाये जाने पर अलीनगर की इस विधायक ने कह दी बड़ी बात

Maithili Thakur Latest Statement: मैथिली ठाकुर को सबसे कम उम्र की मंत्री बनाने की मांग, नए CM सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं।

Maithili Thakur Latest Statement: मैथिलि ठाकुर बनेंगी सबसे कम उम्र की मंत्री?.. सम्राट चौधरी को CM बनाये जाने पर अलीनगर की इस विधायक ने कह दी बड़ी बात

Maithili Thakur Latest Statement || Image- Team Samrat Choudhary FILE

Modified Date: April 14, 2026 / 07:43 pm IST
Published Date: April 14, 2026 7:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मैथिली ठाकुर अलीपुर से विधायक, युवाओं में लोकप्रिय और संगीत में प्रतिभाशाली।
  • नए सीएम सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं, बिहार में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।
  • समर्थक चाहते हैं कि मैथिली ठाकुर सबसे कम उम्र में मंत्री बनें।

पटना: बिहार की सियासत में सबसे कम उम्र में विधायक बनकर हलचल मचाने वाली लोकगायिका मैथिली ठाकुर को क्या अब सबसे कम उम्र में मंत्री बनने का मौका भी मिलेगा? (Maithili Thakur Latest Statement) शायद इसकी संभावना कम ही है बावजूद मैथिली समर्थकों की मांग है कि, भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मैथिली ठाकुर की संवेदनशीलता, समझ और जनता के उनके सीधे जुड़ाव को देखते हुए उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने का मौका दें।

एक तीर से साधे कई निशाने

बहरहाल मैथिली ठाकुर मंत्री बनेंगी या फिर पहली बार विधायक बनने की वजह से उन्हें सिर्फ विधानसभा का सदस्य ही बने रहना पड़ेगा यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन नए सीएम के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम के ऐलान के बाद उन्होंने एक ही तीर से कई निशाने साधे हैं। मैथिली ठाकुर ने एक तरफ जहां पूर्व सीएम नीतीश और भावी सीएम सम्राट चौधरी की तारीफ की तो दूसरी तरफ पूर्ववर्ती लालू यादव के सरकार के जंगलराज का भी जिक्र किया।

दरअसल सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर इस युवा विधायक ने कहा, “सम्राट चौधरी को बहुत शुभकामनाएं, आज बिहार के लिए बहुत बड़ा दिन है और बहुत बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिल रहा है। नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा किसी भी पद से बड़ी है, वे जंगलराज से सुशासन राज तक बिहार को लाए हैं। उन्हें बिहार बहुत सम्मान देता है।”

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ है। बचपन से ही हुनरमंद मैथिली को शास्त्रीय संगीत में महारत हासिल है और वह लोकगायिका के तौर पर भी मशहूर हैं। संगीत के क्षेत्र में उनके पिता उनके पहले गुरु थे और उन्होंने ही उन्हें हिंदुस्तानी शास्त्रीय और लोक संगीत में गहरी महारत हासिल करने में मदद की। (Maithili Thakur Latest Statement) मैथिली चार साल की उम्र से ही संगीत सीखने लगी थीं। उनके पिता रमेश ठाकुर भी संगीत टीचर हैं और मां भारती हाउसवाइफ हैं। उनका बड़ा भाई ऋषभ ठाकुर तबला वादक और छोटा भाई अयाची ठाकुर सिंगर हैं।

मैथिलि ने दर्ज की थी बड़ी जीत

सुरीली आवाज वाली मैथिली ठाकुर देश के कई बड़े मंचों पर अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी हैं जबकि विदेशों में भी अपने संगीत कला से उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी है। मैथिली के इसी प्रतिभा और लोकप्रियता को भुनाते हुए पिछले बिहार विधानसभा में उन्हें भाजपा ने अलीपुर से विधायक का टिकट दिया। मैथिली ने इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता विनोद मिश्र को 8,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था। यह उनकी पहली चुनावी जीत थी, जिसमें उन्होंने 84,915 मत प्राप्त किए।

नीतीश ने दिया पद से इस्तीफा, दिए शुभकामनायें

गौरतलब है कि, बिहार के सबसे लंबे काल तक सीएम रहने के बाद आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वही दूसरी तरफ भाजपा ने उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुना है। सम्राट बुधवार को सीएम पद की शपथ लेंगे। (Maithili Thakur Latest Statement) अपने इस्तीफे के साथ ही नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए कहा कि, बिहार ने उनके कार्यकाल में तेजी से विकास किया है और नई सरकार में भी इसे गति मिलती रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से भारत में 25 लाख लोगों के गरीबी की चपेट में आने का खतरा: रिपोर्ट

‘डॉक्टर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के लिए बजट जारी कर झूठा संदेश देना चाहती है भाजपा सरकार : अखिलेश

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने विशेष चुनावों में जीत हासिल करके बहुमत वाली सरकार बनाई

चीन का निर्यात मार्च में 2.5 प्रतिशत बढ़ा, पिछले दो महीनों की तुलना में काफी धीमा

विजडन पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा: दीप्ति महिला और अभिषेक टी20 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown