दिल्ली: यमुना के आसपास असुरक्षित जगहों पर अवैध रूप से रह रहे लोगों को बेदखली नोटिस

दिल्ली: यमुना के आसपास असुरक्षित जगहों पर अवैध रूप से रह रहे लोगों को बेदखली नोटिस

दिल्ली: यमुना के आसपास असुरक्षित जगहों पर अवैध रूप से रह रहे लोगों को बेदखली नोटिस
Modified Date: May 9, 2026 / 10:05 pm IST
Published Date: May 9, 2026 10:05 pm IST

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) यमुना बाजार घाटों से लगी बाढ़ नियंत्रण सीमा दीवार के आसपास असुरक्षित जगहों में रहने वाले 52 ‘अवैध’ निवासियों को बेदखली नोटिस जारी किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर अतिक्रमण करने से जीवन, संपत्ति और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हुआ है।

जिला मजिस्ट्रेट (पुरानी दिल्ली) ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि 2023 और 2025 में आई बाढ़ के कारण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर राहत कार्य किए गए, जिससे सार्वजनिक संसाधनों पर भारी दबाव पड़ा।

पोस्ट में कहा गया है, “यमुना के बाढ़ संभावित क्षेत्रों (ओ-जोन) में अतिक्रमण जीवन, संपत्ति और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। 2023 और 2025 में बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर राहत कार्य हुए, जिससे सार्वजनिक संसाधनों पर भारी दबाव पड़ा।”

पोस्ट में कहा गया है कि मानव जीवन की सुरक्षा और यमुना बाढ़ संभावित क्षेत्रों को पुनर्स्थापित करना आवश्यक है।

इससे पहले दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सात मई को यमुना बाजार क्षेत्र में लगभग 300 ‘अवैध’ परिवारों को बेदखली नोटिस भेजकर 15 दिन के अंदर अतिक्रमित बाढ़ संभावित क्षेत्र खाली करने का निर्देश दिया था।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में