दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान

दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान

दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: September 27, 2021 12:58 am IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम सुहाना रहा और अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस महीने में सामान्य है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी ।

मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। विभाग ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता 70 फीसदी दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने अथवा बूंदा बांदी होने का अनुमान लगाया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आस पास दर्ज रहने का अनुमान है ।

विभाग ने सोमवार के लिये ‘हरी’ चेतावनी जारी की है जिसका मतलब होता है कि सब कुछ ठीक है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया के दिल्ली में रविवार को सबुह सात बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 74 दर्ज किया जो संतोषजनक माना जाता है।

भाषा रंजन धीरज

धीरज


लेखक के बारे में