दिल्ली: 17 वर्षीय लड़के की हत्या के आरोप में चार नाबालिग हिरासत में

दिल्ली: 17 वर्षीय लड़के की हत्या के आरोप में चार नाबालिग हिरासत में

दिल्ली: 17 वर्षीय लड़के की हत्या के आरोप में चार नाबालिग हिरासत में
Modified Date: April 22, 2026 / 10:12 pm IST
Published Date: April 22, 2026 10:12 pm IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के महिंद्रा पार्क इलाके में 17 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में चार किशोरों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात को लड़के की हत्या की गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित अपने एक दोस्त के साथ बाहर निकला था, तभी हमलावरों ने उसे रोककर कई बार चाकू से वार किया। बाद में बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर जहांगीरपुरी के चार किशोरों को इस मामले में अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल किए गए दो चाकू भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में