दिल्ली सरकार ने सरोजिनी नगर बाजार को 25-26 दिसंबर को सम विषम आधार पर संचालित करने का आदेश दिया

दिल्ली सरकार ने सरोजिनी नगर बाजार को 25-26 दिसंबर को सम विषम आधार पर संचालित करने का आदेश दिया

दिल्ली सरकार ने सरोजिनी नगर बाजार को 25-26 दिसंबर को सम विषम आधार पर संचालित करने का आदेश दिया
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: December 24, 2021 11:45 pm IST

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ दिनों में बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को सरोजिनी नगर बाजार को सप्ताहांत में सम विषम आधार पर संचालित करने की अनुमति दी।

दिल्ली सरकार के आदेश में कहा गया है, ‘‘पिछले कुछ दिनों में सरोजिनी नगर बाजार में अत्यधिक भीड़ देखी गई और इसलिए संक्रमण के रोजाना के मामलों में तेजी से वृद्धि के मद्देनजर इसे नियंत्रित करने की आवश्यकता को देखते हुए 24 दिसंबर को हुई बैठक में सभी बाजार व्यापार संघों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 25 और 26 दिसंबर 2021 को सप्ताहांत में सम विषम आधार पर बाजार का संचालन किया जाएगा।’’

भाषा सुरभि रंजन

रंजन


लेखक के बारे में