दिल्ली सरकार नीट अभ्यर्थियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देकर पंजाब की नकल कर रही: केजरीवाल
दिल्ली सरकार नीट अभ्यर्थियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देकर पंजाब की नकल कर रही: केजरीवाल
नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि पंजाब सरकार द्वारा नीट अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा किए जाने के बाद दिल्ली सरकार इसकी नकल कर रही है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को घोषणा की कि दिल्ली सरकार का दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 की पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘पंजाब सरकार के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी नीट छात्रों के लिए बसें मुफ्त कर दी हैं।’
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने पेपर लीक के आरोपों के बीच 12 मई को मेडिकल प्रवेश के लिए तीन मई को आयोजित हुई नीट (यूजी) प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी। पुन: परीक्षा 21 जून को निर्धारित की गई है।
पेपर लीक के आरोपों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है।
भाषा
शुभम मनीषा
मनीषा

Facebook


