हैदराबाद के पब में मारपीट, दो गुटों के खिलाफ मामला दर्ज

हैदराबाद के पब में मारपीट, दो गुटों के खिलाफ मामला दर्ज

हैदराबाद के पब में मारपीट, दो गुटों के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: September 7, 2026 / 12:10 am IST
Published Date: September 7, 2026 12:10 am IST

हैदराबाद, छह सितंबर (भाषा) तेलंगाना के हैदराबाद में एक पब में दो समूहों के बीच हुई मारपीट के सिलसिले में राज्य के एक राज्यसभा सदस्य के भाई और अन्य लोगों से जुड़े एक समूह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी समेत तीन मामले दर्ज किए गए है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार देर रात करीब दो बजे जुबली हिल्स इलाके में हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत और जवाबी शिकायत के आधार पर दोनों समूहों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए, जबकि एक अन्य मामला पब प्रबंधन के खिलाफ निर्धारित समय के बाद भी पब का संचालन करने के आरोप में दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्यसभा सदस्य के भाई और अन्य लोगों से जुड़े एक समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में