Delhi Gymkhana Club Hand Over Order || Image- LawBeat File
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने लुटियंस दिल्ली स्थित जिमखाना क्लब को पांच जून तक अपना परिसर सौंपने को कहा है। (Delhi Gymkhana Club Hand Over Order) सरकार ने कहा है कि यह भूमि रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आवश्यक है।
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत भूमि एवं विकास कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह भूमि तात्कालिक संस्थागत जरूरतों, शासन संबंधी बुनियादी ढांचे और जनहित की परियोजना को पूरा करने के लिए आवश्यक है। आदेश में कहा गया है, “भूमि एवं विकास कार्यालय परिसर को पांच जून को अपने कब्जे में लेगा।”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
News Alert ! Centre asks Delhi Gymkhana Club to handover their premises by June 5: Official order. pic.twitter.com/cb0WK8N1Pv
— Press Trust of India (@PTI_News) May 23, 2026
दिल्ली स्थित जिमखाना क्लब दरअसल भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित क्लबों में से एक माना जाता है। इसकी स्थापना ब्रिटिश काल में हुई थी और पहले इसका नाम “इम्पीरियल दिल्ली जिमखाना क्लब” था। (Delhi Gymkhana Club Hand Over Order) स्वतंत्रता के बाद “इंपीरियल” शब्द हटा दिया गया और इसका नाम केवल “दिल्ली जिमखाना क्लब” रह गया।
यह क्लब नई दिल्ली के लुटियंस ज़ोन में स्थित है और अपने औपनिवेशिक वास्तुकला, बड़े लॉन, खेल सुविधाओं और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध है। क्लब में क्रिकेट, टेनिस, स्क्वैश, स्विमिंग, बिलियर्ड्स और फिटनेस जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। साथ ही यहाँ रेस्टोरेंट, बार, लाइब्रेरी और गेस्ट रूम जैसी सुविधाएँ भी हैं।
बात अगर इसके इतिहास और महत्व की करें तो क्लब का वर्तमान भवन 1930 के दशक में बनाया गया था। इसके वास्तुकार रॉबर्ट टी रसेल थे, जिन्होंने दिल्ली के प्रसिद्ध कनॉट प्लेस और तीन मूर्ति भवन जैसी इमारतों का भी डिज़ाइन तैयार किया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दिल्ली जिमखाना क्लब की सदस्यता काफी प्रतिष्ठित मानी जाती है। (Delhi Gymkhana Club Hand Over Order) यहाँ सदस्य बनने के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट और रेफरल प्रक्रिया की चर्चा अक्सर होती रहती है। कुछ ऑनलाइन चर्चाओं के अनुसार, इसकी सदस्यता प्राप्त करना आसान नहीं माना जाता।
पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम फिर बढ़े, 10 दिन में लगभग पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
जम्मू में पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज को बाहर निकालने के लिए तोड़फोड़ अभियान रोका
ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया
ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया
देश में पेट्रोल-डीजल की समग्र किल्लत नहीं, कुछ जगहों पर स्थानीय समस्याः इंडियन ऑयल