दिल्ली में उमस भरा दिन रहा, मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना
दिल्ली में उमस भरा दिन रहा, मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना
नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को उमस भरा मौसम बना रहा और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत से 73 प्रतिशत के बीच रहा।
मौसम विभाग कार्यालय ने मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
भाषा रवि कांत माधव
माधव

Facebook


