दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने हरिश्चंद्र अस्पताल का दौरा किया, स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने को कहा

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने हरिश्चंद्र अस्पताल का दौरा किया, स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने को कहा

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने हरिश्चंद्र अस्पताल का दौरा किया, स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने को कहा
Modified Date: July 2, 2026 / 10:16 pm IST
Published Date: July 2, 2026 10:16 pm IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बृहस्पतिवार को नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आपातकालीन व मातृत्व सेवाओं को मजबूत करने, बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने तथा सीटी स्कैन और एमआरआई सुविधाओं की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मंत्री ने इस दौरे के दौरान अस्पताल के बुनियादी ढांचे, मरीज सेवाओं और कर्मचारियों की उपलब्धता की समीक्षा की।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

सिंह ने आपातकालीन विभाग, महिला एवं बाल निगरानी वार्ड, माइनर ऑपरेशन थिएटर, प्लास्टर रूम, ऑर्थोपेडिक विभाग और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने बिस्तरों की संख्या, मरीजों की संख्या और ऑक्यूपेंसी स्तर का आकलन करने के साथ-साथ डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता की भी समीक्षा की।

मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों का समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए और बढ़ते मरीज भार को संभालने के लिए मातृत्व वार्ड का विस्तार करने को भी कहा।

भाषा

नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में