Delhi Airport Plane Collision News : आईजीआई एयरपोर्ट पर खौफनाक मंजर, रनवे के पास भिड़े दो विमानों के पंख,यात्रियों की अटकी सांसें, बाल-बाल बची जान

Ads

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर टैक्सींग के दौरान स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख टकरा गए। हादसे में विमान क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं।

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 05:59 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 06:02 PM IST

Delhi Airport Plane Collision News / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर टैक्सींग के दौरान दो विमानों के पंख टकराए
  • स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान हुए क्षतिग्रस्त
  • सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

नई दिल्ली : Delhi Airport Plane Collision News देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गंभीर सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। टैक्सींग के दौरान यहाँ दो एयरलाइंस के विमानों के पंख एक-दूसरे से टकरा गए। इस घटना में विमानों को काफी नुकसान पहुँचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

रनवे की और जाने के दौरान हुआ हादसा

SpiceJet Akasa Air Crash IGI मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब स्पाइसजेट का एक विमान रनवे की ओर जा रहा था और उसी समय अकासा एयर का विमान भी वहीं मौजूद था। टैक्सींग के दौरान दोनों विमानों के बीच की दूरी का सही अंदाजा नहीं मिल पाया और उनके पंख आपस में रगड़ खा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों विमानों के पंखों के हिस्सों को नुकसान पहुँचा है।

सभी यात्री सुरक्षित

हादसे के तुरंत बाद हवाई अड्डा प्रशासन और तकनीकी टीम मौके पर पहुँची। विमानों को तुरंत रोक दिया गया और उनमें सवार यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस घटना की वजह से कुछ समय के लिए उड़ानों के परिचालन पर भी असर पड़ा। गनीमत रही कि विमानों की गति धीमी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल दोनों विमानों को मरम्मत के लिए भेज दिया गया है साथ ही सभी यात्री सुरक्षित है।

 

इन्हें भी पढ़ें :