दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, हवाई अड्डे से चार लोग पकड़े गए; मादक पदार्थ बरामद

दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, हवाई अड्डे से चार लोग पकड़े गए; मादक पदार्थ बरामद

दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, हवाई अड्डे से चार लोग पकड़े गए; मादक पदार्थ बरामद
Modified Date: September 10, 2026 / 04:16 pm IST
Published Date: September 10, 2026 4:16 pm IST

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार यात्रियों को पकड़ा है और उनके पास से 27 किलोग्राम से अधिक संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीमा शुल्क विभाग द्वारा जुटाई गई खुफिया जानकारी के आधार पर बुधवार को अधिकारियों ने बैंकॉक से आने वाले दो यात्रियों पर नजर रखी और ‘सर्विलांस’ के जरिये उनके ‘चेक-इन’ सामान की निगरानी की।

बयान के अनुसार, इसके बाद काठमांडू से आए दो यात्रियों ने वह सामान ले लिया, जिसके बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से उनका पीछा किया और ‘ग्रीन चैनल’ पर उन्हें रोक लिया।

बयान में कहा गया कि पूछताछ के दौरान काठमांडू जाने वाले दोनों यात्रियों ने स्वीकार किया कि उन्हें सामान लेने के लिए कहा गया था।

इसके बाद अधिकारियों ने बैंकॉक से आए दोनों यात्रियों को भी पकड़ लिया।

बयान के अनुसार, सामान की एक्स-रे जांच में संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं। इसके बाद विस्तृत जांच करने पर हरे रंग का पदार्थ बरामद हुआ, जिसके हाइड्रोपोनिक गांजा होने का संदेह है। इसका कुल वजन 27.45 किलोग्राम था।

बयान में कहा गया कि चारों यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया है और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जांच की जा रही है।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में