Foldable iPhone Duo Launched: Apple का पहला Foldable iPhone Duo लॉन्च! फीचर्स देख आप ही कहेंगे- वाह! जानें भारत में कितने की मिलेगी
Foldable iPhone Duo Launched: एप्पल ने अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। इसमें 7.6 इंच की इनर स्क्रीन और 256GB से 2TB तक स्टोरेज मिलेगा। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है। फोन स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर्स में उपलब्ध होगा।
(Foldable iPhone Duo Launched/ Image Credit: Apple)
- Apple का पहला फोल्डेबल
- iPhone 7.6 इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले
- 48MP + 48MP डुअल कैमरा
नई दिल्ली: Foldable iPhone Duo Launched: एप्पल ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च (Foldable iPhone Duo Launched) कर दिया है। कंपनी ने इसे अपने ‘Surprise and Shine’ लॉन्च इवेंट में पेश किया और इसका नाम iPhone Duo रखा है। यह फोन खुलने पर 7.6 इंच की बड़ी इनर स्क्रीन देता है। जिससे यूजर्स को वीडियो देखने, गेम खेलने और मल्टीटास्किंग के लिए ज्यादा जगह मिलती है। फोन के 256GB मॉडल की कीमत 1,999 डॉलर रखी गई है। इसका प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होगा। जबकि ग्राहकों को डिलीवरी 23 अक्टूबर से मिलनी शुरू हो जाएगी। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है।
7.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले
iPhone Duo में 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है जो किसी iPhone में अब तक का सबसे बड़ा (Foldable iPhone Duo Launched) स्क्रीन साइज है। फोन को बंद रखने पर बाहर 5.4 इंच की स्क्रीन मिलती है। दोनों डिस्प्ले में ProMotion और Always-On Display का सपोर्ट दिया गया है। इनकी ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक पहुंचती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है। फोन में टाइटेनियम बॉडी के साथ प्रिसिजन हिंज दिया गया है। जिसे 100 से ज्यादा छोटे हिस्सों से तैयार किया गया है।
A20 Pro चिप और 24 घंटे की बैटरी
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है। इसे गर्म होने से बचाने के लिए कस्टम वेपर चैंबर भी लगाया गया है। कंपनी का दावा है कि लगातार इस्तेमाल के दौरान यह चिप iPhone 17 Pro की तुलना में 35 फीसदी तक बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। फोन में डुअल-बैटरी सिस्टम है जो सामान्य इस्तेमाल में 24 घंटे तक का बैकअप देने का दावा करता है।
48MP कैमरा और नए सॉफ्टवेयर फीचर्स
कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का Fusion Main और 48 मेगापिक्सल का Fusion Ultra Wide कैमरा शामिल है। फोल्डेबल (Foldable iPhone Duo Launched) डिजाइन के कारण रियर कैमरे से सेल्फी लेने जैसे विकल्प भी मिलते हैं। Duo Preview और बाहरी स्क्रीन की मदद से फोटो-वीडियो शूट करना भी आसान बनाया गया है। इसके अलावा iOS 27 को फोल्डेबल स्क्रीन के हिसाब से तैयार किया गया है। जिसमें Split View के जरिए एक साथ कई काम किए जा सकते हैं। फोन Star White और Night Sky रंगों में उपलब्ध होगा और 256GB से 2TB तक के स्टोरेज विकल्प मिलेंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- Kiara Advani: किलर लुक, बॉसी अंदाज और जबरदस्त स्वैग… कियारा आडवाणी की नई तस्वीरों ने लूटी महफिल
- सागर जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 32, आरोपियों के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अब तक 16 हुए गिरफ्तार
- Samajwadi Party Leader Azam Khan FIR: गिरफ्तार होंगे सपा नेता आजम खान? हज समिति ने दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

Facebook


