दिल्ली के उपराज्यपाल ने शाह से मुलाकात की, राजधानी से संबंधित प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की

दिल्ली के उपराज्यपाल ने शाह से मुलाकात की, राजधानी से संबंधित प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की

दिल्ली के उपराज्यपाल ने शाह से मुलाकात की, राजधानी से संबंधित प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की
Modified Date: March 27, 2026 / 03:59 pm IST
Published Date: March 27, 2026 3:59 pm IST

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी से संबंधित प्रशासनिक और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।

गृह मंत्री के कार्यालय ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की। इसमें बैठक की एक तस्वीर भी पोस्ट की गई।

पूर्व राजनयिक संधू ने 11 मार्च को लोक निवास में आयोजित एक समारोह में दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।

भाषा आशीष देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में