India LPG Supply Latest News: सिलेंडर संकट के बीच बड़ी खुशखबरी.. घरेलू एलपीजी प्रोडक्शन में 20% का इजाफा, जानें क्या है कॉमर्शियल सप्लाई का हाल
India LPG Supply Latest News: घरेलू एलपीजी उत्पादन में 20% वृद्धि, सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देकर आपूर्ति सुनिश्चित की।
India LPG Supply Latest News || Image- IBC24 News File
- घरेलू एलपीजी उत्पादन में 20% की वृद्धि।
- घरेलू उपभोक्ताओं को आपूर्ति में प्राथमिकता।
- प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो सिलेंडर वितरित।
नई दिल्ली: देशभर के अलग-अलग हिस्सों से हर दिन सिलेंडर आपूर्ति नहीं होने और आम लोगों को पेश आ रही समस्याओं से जुड़ी खबरे सामने आ रही है। इस बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कच्चे तेल, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। (India LPG Supply Latest News) पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बावजूद सरकार ने एलपीजी और एलएनजी की आपूर्ति लगातार बनाए रखी है। विभाग की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में अगले दो महीनों के लिए ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित है।
घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि
सुजाता शर्मा ने कहा कि रिफाइनरियां पूरी क्षमता या उससे भी अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं। घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और अन्य ईंधनों की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन भारत सरकार ने स्थिति को संतुलित तरीके से संभाला है।
सरकार का दावा ‘घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता’
भारत की एलपीजी आयात पर भारी निर्भरता को देखते हुए, सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी। (India LPG Supply Latest News) वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति को अस्थायी रूप से कम किया गया और बाद में चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया गया। इससे घरेलू जरूरतों को पूरा करना सुनिश्चित हुआ।
प्रवासी श्रमिकों के लिए राहत
सुजाता शर्मा ने बताया कि 14 मार्च से अब तक लगभग 30,000 टन व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति की गई है। इसमें रेस्तरां, होटल, औद्योगिक कैंटीन, प्रवासी श्रमिक और इस्पात, ऑटोमोबाइल, कपड़ा, रसायन, प्लास्टिक जैसे प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई। इसके अलावा, प्रवासी श्रमिकों को लगभग 30,000 छोटे (5 किलो) एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि इन कदमों से आपूर्ति श्रृंखला स्थिर हुई है और देशभर में आवश्यक ईंधनों की उपलब्धता बनी हुई है।
#WATCH | Delhi: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, “… The conflict in the Middle East has affected India’s supplies of crude oil, LPG, and LNG. Crude prices, along with other petroleum products, have risen in… pic.twitter.com/EcnE9UlA0K
— ANI (@ANI) March 27, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
पालघर के ‘स्वयंभू बाबा’ पर बलात्कार का मामला दर्ज, खरात मामले के बाद पीड़िता ने जुटाया साहस
कानपुर की चार वर्षीय बच्ची ने योगी आदित्यनाथ को भेंट किया ‘बुलडोजर’
अदालत ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, मुकेश अंबानी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका खारिज की
उप्र सरकार ने बेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये के शुरुआती समझौते को रद्द किया
राजस्थान घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की होटल में मौत: पुलिस
राजस्थान : सीमापार से ड्रोन के जरिये गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त

Facebook


