Petrol and Diesel Tax Free News: यहां पेट्रोल और डीजल पूरी तरफ से ‘टैक्स-फ्री’.. मिडिल-ईस्ट संकट के बीच जानें किस देश ने लिया ये ‘बोल्ड’ फैसला
Vietnam Petrol and Diesel Tax-Free News: वियतनाम ने पेट्रोल, डीजल और जेट ईंधन पर टैक्स हटाया, बढ़ती कीमतों से घरेलू बाजार को बचाया।
Vietnam Petrol and Diesel Tax-Free News || Image- Vietnam Teaching Jobs
- वियतनाम ने पेट्रोल-डीजल टैक्स हटाया।
- 15 अप्रैल तक टैक्स मुक्त रहेगा।
- उच्च ईंधन कीमतों से बाजार स्थिर किया।
नई दिल्ली: मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच दुनियाभर में ईंधन का संकट देखा जा रहा है। खुद भारत जैसा विकासशील देश भी इस संकट से जूझता दिखाई दे रहा है। हालाँकि सरकार का दावा है कि, देश के भीतर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी की समस्या नहीं है लेकिन राज्यों से जो तस्वीरें सामने आ रही है वह चिंताजनक है। (Vietnam Petrol and Diesel Tax-Free News) कई प्रदेशों में कमर्शियल सिलेंडर की कमी के चलते होटल व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा है, जबकि कई जगहों पर पेट्रोलऔर डीजल के लिए लम्बी कतारें भी देखे जा रही है।
वियतनाम में टैक्स फ्री हुआ पेट्रोल-डीजल
इस बीच वियतनाम देश ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल वियतनाम सरकार ने बढ़ती तेल और गैस कीमतों के बीच अपने घरेलू बाजार को स्थिर रखने के लिए पेट्रोल, डीजल और जेट ईंधन पर लगाने वाले टैक्स को अस्थायी रूप से हटा दिया है। वियतनाम के वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह फैसला 15 अप्रैल तक लागू रहेगा, ताकि ईंधन की बढ़ती कीमतों के असर को कम किया जा सके और बाजार में स्थिरता बनी रहे।
Vietnam suspends some fuel taxes to stabilise domestic market https://t.co/MNVOct9x8F
— Reuters Asia (@ReutersAsia) March 27, 2026
भारत सरकार ने दी कंपनियों को राहत
गौरतलब है कि, सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इस कदम से पश्चिम एशिया संकट के कारण बढ़ी कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों से घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दी गयी है, जिससे सरकारी खजाने पर सालाना 1.75 लाख करोड़ रुपये का राजस्व बोझ पड़ने का अनुमान है। इसके साथ ही सरकार ने डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर शुल्क लगा दिया है।
बृहस्पतिवार देर रात जारी एक अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, जबकि डीजल पर इसे 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया गया है। साथ ही, सरकार ने डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपये प्रति लीटर और विमान ईंधन पर 29.5 रुपये प्रति लीटर का निर्यात शुल्क लगाया है। (Vietnam Petrol and Diesel Tax-Free News) रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रिफाइनरी कंपनियों के अप्रत्याशित लाभ (विंडफॉल टैक्स) पर लगाम लगाने के लिए जुलाई 2022 में पहली बार यह कर लगाया गया था।
#BREAKING: The government slashed excise duties on fuel, bringing petrol tax down to ₹3 per litre from ₹13 and reducing diesel duty to zero from ₹10 per litre pic.twitter.com/ECtoOt3iD2
— IANS (@ians_india) March 27, 2026
सरकार का दावा, नहीं है कोई संकट
इस बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कच्चे तेल, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बावजूद सरकार ने एलपीजी और एलएनजी की आपूर्ति लगातार बनाए रखी है। विभाग की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में अगले दो महीनों के लिए ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित है।
घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि
सुजाता शर्मा ने कहा कि रिफाइनरियां पूरी क्षमता या उससे भी अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं। घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और अन्य ईंधनों की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन भारत सरकार ने स्थिति को संतुलित तरीके से संभाला है। (Vietnam Petrol and Diesel Tax-Free News) भारत की एलपीजी आयात पर भारी निर्भरता को देखते हुए, सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी। वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति को अस्थायी रूप से कम किया गया और बाद में चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया गया। इससे घरेलू जरूरतों को पूरा करना सुनिश्चित हुआ।
प्रवासी श्रमिकों के लिए राहत
सुजाता शर्मा ने बताया कि 14 मार्च से अब तक लगभग 30,000 टन व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति की गई है। इसमें रेस्तरां, होटल, औद्योगिक कैंटीन, प्रवासी श्रमिक और इस्पात, ऑटोमोबाइल, कपड़ा, रसायन, प्लास्टिक जैसे प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई। इसके अलावा, प्रवासी श्रमिकों को लगभग 30,000 छोटे (5 किलो) एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि इन कदमों से आपूर्ति श्रृंखला स्थिर हुई है और देशभर में आवश्यक ईंधनों की उपलब्धता बनी हुई है।
#WATCH | Delhi: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, “… The conflict in the Middle East has affected India’s supplies of crude oil, LPG, and LNG. Crude prices, along with other petroleum products, have risen in… pic.twitter.com/EcnE9UlA0K
— ANI (@ANI) March 27, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
पालघर के ‘स्वयंभू बाबा’ पर बलात्कार का मामला दर्ज, खरात मामले के बाद पीड़िता ने जुटाया साहस
कानपुर की चार वर्षीय बच्ची ने योगी आदित्यनाथ को भेंट किया ‘बुलडोजर’
अदालत ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, मुकेश अंबानी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका खारिज की
उप्र सरकार ने बेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये के शुरुआती समझौते को रद्द किया
राजस्थान घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की होटल में मौत: पुलिस
राजस्थान : सीमापार से ड्रोन के जरिये गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त

Facebook


