Dr Hemlata Shrivastava Death Case : मृत महिला के फोन से आ रही हैं जानलेवा धमकियां! रेस्क्यू करने वाली महिला डॉक्टर को मिला खौफनाक मैसेज, कहा- तेरा भी…

जबलपुर में एक मृत लेडी डॉक्टर के मोबाइल फोन से IMA अध्यक्ष डॉ. रिचा शर्मा को धमकी भरे मैसेज मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में मृतक डॉक्टर की बहन पर शक जताया जा रहा है।

Dr Hemlata Shrivastava Death Case : मृत महिला के फोन से आ रही हैं जानलेवा धमकियां! रेस्क्यू करने वाली महिला डॉक्टर को मिला खौफनाक मैसेज, कहा- तेरा भी…

Dr Hemlata Shrivastava Death Case / Image Source : IBC24

Modified Date: March 27, 2026 / 06:15 pm IST
Published Date: March 27, 2026 6:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मृत लेडी डॉक्टर के मोबाइल से IMA अध्यक्ष डॉ. रिचा शर्मा को धमकी भरे मैसेज मिले।
  • डॉ. हेमलता को पहले घर से रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • पुलिस जांच में मृत डॉक्टर की बहन पर मैसेज भेजने का शक जताया गया है।

जबलपुर: Dr Hemlata Shrivastava Death Case क्या हो अगर आपको किसी ऐसे शख्स के मोबाइल फोन से धमकियां मिलने लगें, जो इस दुनिया से जा चुका हो? ज़ाहिर है, आप भी हैरान और परेशान हो जाएंगे। ऐसा ही मामला जबलपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रिचा शर्मा के साथ सामने आया है। डॉ. रिचा शर्मा को उस लेडी डॉक्टर के फोन से अपहरण कर भूखा मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसे उन्होंने घर से रेस्क्यू कर बचाने की कोशिश की थी। सवाल यह है कि डॉ. हेमलता की मौत के बाद उनके फोन से आईएमए अध्यक्ष को धमकी कौन दे रहा है?

16 फरवरी को हो गई थी मौत

दरअसल, जबलपुर में अपने घर से रेस्क्यू की गईं बुजुर्ग लेडी डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव की बीती 16 फरवरी को मौत हो गई थी। IMA Dr Richa Sharma,आरोप है कि डॉ. हेमलता को उनके घर में बिना इलाज और खाना-पानी दिए बंधक बनाकर रखा गया था। इसकी जानकारी मिलते ही आईएमए की प्रेसिडेंट डॉ. रिचा शर्मा ने उन्हें घर से रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया था।इलाज के दौरान मौत से पहले डॉ. हेमलता ने अपनी संपत्ति पर कब्जे के लिए अपनी ही बहनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए थे। प्रशासन ने जांच के बाद डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की बेशकीमती संपत्ति के दानपत्र शून्य करवा दिए हैं, लेकिन अब मामला नए विवाद में बदल गया है।

Dr Hemlata Shrivastava Death Case मृत डॉक्टर के फोन से आ रहे मैसेज

डॉ. हेमलता की मौत के बाद उनके फोन से आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. रिचा शर्मा को धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं। मैसेज में कहा जा रहा है कि उन्हें भी अपहरण कर भूखा-प्यासा रखा जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि ये मैसेज डॉ. हेमलता की बहन कनकलता भेज रही हैं, जिन्होंने अपनी बहन को अस्पताल में भर्ती करवाने का विरोध भी किया था।धमकी भरे संदेशों से परेशान डॉ. रिचा शर्मा ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी धमकी भरे मैसेज मिलने का सिलसिला नहीं थमा है।

Lady Doctor Rescue Case Jabalpur पुलिस जांच में बहन पर शक

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आईएमए प्रेसिडेंट की शिकायत पर मदन महल थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और धमकी भरे मैसेज भेजने वाले को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में साफ हो रहा है कि ये मैसेज दिवंगत लेडी डॉक्टर हेमलता की बहन कनकलता द्वारा भेजे जा रहे हैं। यानी मामला अब ऐसा बन गया है, जहां अपनी बहन को अस्पताल में भर्ती करवाने का विरोध करने वाली बहन, उसकी मौत के बाद उसे बचाने की कोशिश करने वालों को ही धमकी दे रही है।

इन्हें भी पढ़े :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.