दिल्ली के उपराज्यपाल ने बाजार के कारोबारियों से अतिक्रमण, यातायात, पार्किंग के मुद्दों पर राय मांगी

दिल्ली के उपराज्यपाल ने बाजार के कारोबारियों से अतिक्रमण, यातायात, पार्किंग के मुद्दों पर राय मांगी

दिल्ली के उपराज्यपाल ने बाजार के कारोबारियों से अतिक्रमण, यातायात, पार्किंग के मुद्दों पर राय मांगी
Modified Date: August 8, 2026 / 05:41 pm IST
Published Date: August 8, 2026 5:41 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बड़े बाजारों के प्रतिनिधियों से अवैध कब्जों, यातायात जाम और पार्किंग व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सुझाव मांगे और कहा कि बाजारों को लोगों के लिए आसान पहुंच वाला और व्यवस्थित बनाए रखना जरूरी है।

संधू ने सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस, मोरी गेट और चांदनी चौक समेत कई प्रमुख बाजारों के बाजार एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इस दौरान कारोबारियों, खरीदारों और कारोबार को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस की ओर से शहर के थानों में आयोजित की जा रही ‘जन सुनवाई’ की प्रभावशीलता को लेकर भी सीधे तौर पर जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों और स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद यह जानने के लिए जरूरी है कि सुरक्षा, यातायात, अतिक्रमण और अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान समय पर हो रहा है या नहीं।

उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रतिनिधियों ने व्यस्त वाणिज्यिक क्षेत्रों में अतिक्रमण, यातायात जाम और पार्किंग व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं रखीं।

संधू ने नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने बाजारों में बार-बार आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर शहरी योजना और नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था करने की बात कही।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में