नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
दिल्ली में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 47 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने राजधानी में आज दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भाषा प्रीति अमित
अमित