Delhi Liquor Scam Case News: केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने पूछा सवाल, कहा- ‘बेबुनियाद थे..तो आरोप कैसे तय किए?’

Ads

Delhi Liquor Scam Case News: केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने पूछा सवाल, कहा- 'बेबुनियाद थे..तो आरोप कैसे तय किए?'

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 02:07 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 02:07 PM IST

Delhi Liquor Scam Case News | Photo Credit: ANI

HIGHLIGHTS
  • कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को बरी किया
  • फैसले के बाद केजरीवाल भावुक होकर रो पड़े
  • बीजेपी ने कहा कि यह सबूतों की कमी के कारण हुआ और सीबीआई आगे कदम उठाएगी

नई दिल्ली: Delhi Liquor Scam Case News दिल्ली शराब घोटाले में आज कोर्ट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 21 अन्य लोगों को बरी कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। वह कैमरे के सामने खुद को रोक न सके और फूट-फूटकर रोने लगे। इस मामले पर अब बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सबूतों की कमी के कारण उन्हें बरी कर दिया: सुधांशु त्रिवेदी

Delhi Liquor Scam Case News कोर्ट के इस फैसले के बाद बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि’ “कोर्ट ने सबूतों की कमी के कारण उन्हें बरी कर दिया है। यह एक टेक्निकल मामला है। CBI इस केस में अगला कदम उठाएगी। पार्टी फैसले को डिटेल में पढ़ने के बाद एक स्ट्रक्चर्ड जवाब देगी। सोचना चाहिए – अगर आरोप बेबुनियाद थे, तो आरोप कैसे तय किए गए?”

BJP सांसद का बयान

इस मामले पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि सभी जानते हैं कि ये दोनों (अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया) इस घोटाले के जनक थे। दिल्ली की जनता अच्छे से जानती है कि एक्साइज घोटाले के जनक अरविंद केजरीवाल थे। जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनकी भी गवाही होगी। सभी जानते हैं कि ये लोग इस घोटाले के मास्टर माइंड थे।

आतिशी का बड़ा आरोप

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP MLA आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक कट्टर इमानदार पार्टी है, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर इमानदार नेता हैं। आज यह साबित हो गया कि कैसे केंद्र सरकार की एजेंसियों ने साजिश रची और AAP पर आरोप लगाए। PM मोदी और BJP का सच आज देश के सामने आ गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

कोर्ट ने किस आधार पर बरी किया?

सबूतों की कमी और आरोप पत्र में कमियों के कारण।

कितने लोगों को राहत मिली है?

कुल 23 आरोपियों को राहत मिली है।

अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया क्या रही?

फैसले के बाद वे भावुक हो गए और कैमरे के सामने रो पड़े।