दिल्ली : घरों में एसी और आरओ मैकेनिक बनकर घुसकर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली : घरों में एसी और आरओ मैकेनिक बनकर घुसकर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम और पीतमपुरा इलाकों में एसी और आरओ मैकेनिक बनकर लोगों को कथित रूप से लूटने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि अजय बग्गा नामक आरोपी के घूमने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में संदिग्ध की गतिविधियों के बारे में कई सूचनाएं मिलने के बाद, उसका पता लगाने के लिए उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकांक्षा यादव की देखरेख में टीमों का गठन किया गया।
एक अधिकारी ने बताया, ‘विभिन्न स्थानों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी निगरानी का उपयोग करते हुए, पुलिस ने बग्गा का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया।’
पुलिस के अनुसार, बग्गा एयर कंडीशनर और आरओ सिस्टम की मरम्मत के बहाने घरों में घुसकर लोगों को कथित रूप से लूटता था।
पुलिस शहर में हुई इसी तरह की अन्य घटनाओं में बग्गा की संलिप्तता का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।
भाषा नोमान
नोमान मनीषा
मनीषा

Facebook


