CG Weather Update Today: प्रदेश के इन जिलों में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है।

CG Weather Update Today: प्रदेश के इन जिलों में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

CG Weather Update Today | Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 13, 2026 / 04:58 pm IST
Published Date: May 13, 2026 4:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है।
  • अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
  • मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रायपुर में अचानक से बादल छा गए हैं, तो आस पास के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश भी हो रही है। अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। (CG Weather Update Today) वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से सामने आई जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। (CG Weather Update Today) तापमान में कमी आने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

रद्द हो सकता है RCB और KKR का मुकाबला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होने वाला है। IPL 2026 का ये 57वां मुकाबला आज यानी बुधवार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। (CG Weather Update Today) मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अगर बारिश होती है तो RCB और KKR के बीच होने वाला मुकाबला रद्द भी हो सकता है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.