HPCL Q4 Results: डिविडेंड की घोषणा का ऐसा असर कि झूम उठा ये शेयर! 5 साल के रिकॉर्ड ऐलान से निवेशकों की हुई मौज

HPCL Q4 Results: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मार्च 2026 तिमाही नतीजों और पांच साल के सबसे बड़े डिविडेंड ऐलान के बाद इसके शेयरों में तेजी देखी गई। कंपनी के बेहतर प्रदर्शन और डिविडेंड बढ़ोतरी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। जिससे शेयर में मजबूती आई। (NSE: HINDPETRO, BSE: 500104)

HPCL Q4 Results: डिविडेंड की घोषणा का ऐसा असर कि झूम उठा ये शेयर! 5 साल के रिकॉर्ड ऐलान से निवेशकों की हुई मौज

(HPCL Q4 Results/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 13, 2026 / 04:23 pm IST
Published Date: May 13, 2026 4:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Hindustan Petroleum Corporation Limited के शेयर 5% से अधिक उछले
  • मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 20% बढ़ा
  • कंपनी ने ₹19 प्रति शेयर का बड़ा डिविडेंड घोषित किया

नई दिल्ली: HPCL Q4 Results: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर में आज जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली है। मार्च 2026 तिमाही के मजबूत नतीजों और पांच साल के सबसे बड़े डिविडेंड के ऐलान के बाद शेयर 5% से अधिक चढ़ गया। दिन के दौरान यह करीब 6% की तेजी के साथ 392 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया और अंत में 390.95 रुपये पर 5.69% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

तिमाही नतीजों में मजबूत प्रदर्शन

कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 20% बढ़कर 4,901 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी की कुल आय करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये रही जो लगभग स्थिर रही। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 28% बढ़कर 8,979 करोड़ रुपये हो गया। जबकि मार्जिन 7.8% तक सुधर गया, जिससे कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत दिखी।

डिविडेंड का बड़ा ऐलान

कंपनी ने निवेशकों के लिए 19 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है जो पिछले पांच वर्षों में सबसे बड़ा माना जा रहा है। इससे पहले अलग-अलग समय पर कंपनी ने 6 रुपये से लेकर 22.75 रुपये तक के डिविडेंड दिए थे। इस बार के बड़े डिविडेंड ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और शेयर में तेजी का बड़ा कारण बना।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड – शेयर अपडेट (13 मई 2026)

पैरामीटर विवरण
वर्तमान कीमत ₹ 390.95
बदलाव +₹21.05 (+5.69%)
ओपन ₹ 372.40
हाई ₹ 392.00
लो ₹ 370.55
मार्केट कैप ₹82.99K करोड़
P/E रेशियो 5.4
52-वीक हाई ₹ 508.45
52-वीक लो ₹ 316.20
डिविडेंड यील्ड 2.62%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 2.56

एक साल में तेज उतार-चढ़ाव

पिछले एक साल में HPCL के शेयर में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 5 जनवरी 2026 को यह 508.45 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था, लेकिन मार्च तक गिरकर 316.20 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। अब हालिया तेजी के बाद शेयर फिर मजबूत स्थिति में लौटता दिखाई दे रहा है और निवेशकों की नजर आगे के प्रदर्शन पर बनी हुई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।