दिल्ली: लूट की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या; दो नाबालिग पकड़े गए
दिल्ली: लूट की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या; दो नाबालिग पकड़े गए
नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) बाहरी उत्तरी दिल्ली के सिरसपुर में लूट के प्रयास का विरोध करने पर 28 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस बाबत दो किशोरों को पकड़ लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उनके मुताबिक, बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात पुलिस को सूचना मिली कि आदेश कुमार नामक व्यक्ति एक घर के बाहर नाली के पास खून से लथपथ पड़ा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जख्मी होने के बावजूद, लगभग 500 मीटर तक भागने में कामयाब रहे और अपने घर के पास गिर पकड़े। उन्हें बुराड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों किशोरों ने इलाके में लूट की साजिश रची थी, जिसमें एक ने कुमार को रोका जबकि दूसरे ने उसका मोबाइल फोन और कीमती सामान छीनने का प्रयास किया।
जब कुमार ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से उसकी पहचान की।
समयपुर बादली थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान, पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया, अपराध स्थल की जांच की, स्थानीय स्तर पर पूछताछ की, जिससे एक किशोर की पहचान हुई।
अधिकारी ने कहा, ‘छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया, जिससे अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हो गया। उसके खुलासे के बाद पास के इलाके से दूसरे किशोर को भी पकड़ लिया।”
भाषा नोमान नोमान माधव
माधव

Facebook


